उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR


अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस
देहरादून/दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग अब उत्तराखंड से निकलकर दिल्ली और सिक्किम तक पहुंच गई है। अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। वहीं, दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर कांग्रेस और छात्र संगठनों का विरोध भी तेज हो रहा है। इस बीच देहरादून में लोकभवन के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 30 नामजद कांग्रेस नेताओं और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
बताया गया 15 अक्टूबर को देहरादून में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा मामले में कथित VIP की भूमिका की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई नेता शामिल हुए। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर लोकभवन के मुख्य गेट तक पहुंचने और उसे खोलने की कोशिश की। पुलिस ने धक्का-मुक्की और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इसी शिकायत के आधार पर कैंट थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 और 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
FIR में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम
मुकदमे में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गरिमा मेहरा दसौनी, ज्योति रौतेला, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा और अन्य कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं। पुलिस ने 10 से 15 अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया है। ये आरोप FIR में दर्ज पुलिस की शिकायत पर आधारित हैं।
दिल्ली में अंकिता के माता-पिता ने उठाई न्याय की आवाज
अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने के जरिए अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनसे मुलाकात कर उनकी बात सुनी। परिवार की मांग है कि हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर रोक लगाने पर विचार किया जाए। गुरुवार को दिल्ली पुलिस उन्हें इंडिया गेट से हिरासत में लेकर गई थी, हालांकि करीब दो घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
आज फिर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देहरादून में बाइक रैली और धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रस्तावित रैली सुबह 11 बजे शिमला बाईपास चौक से शुरू होनी है। इसके बाद घंटाघर पर प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी कथित VIP की भूमिका की जांच और मामले में पारदर्शिता की मांग उठा रही है।
सिक्किम में भी नियुक्ति को लेकर विरोध
दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर सिक्किम विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने भी विरोध जताया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..
दुष्यंत गौतम के खिलाफ हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च..