रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में अपना दुखड़ा और कैंडल लेकर सड़क पर निकले कृष्णापुर के सैकड़ों लोग। “रोड नहीं तो वोट नहीं” “₹300/= करोड़ का हिसाब दो, हिसाब दो” “झूठे आश्वासन देना छोड़ दो, रोड दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो” “रोड दो रोड दो, कृश्नापुर को रोड दो” के नारों से गूंजी शांत सरोवर नगरी।


नैनीताल के दक्षिणी हिस्से में हल्द्वानी रोड से जुड़े कृष्णापुर, दुर्गापुर, हरीनगर, रइस होटल कंपाउंड, वीरभट्टी और ज्यूलिकोट समेत अन्य गांवों के लोग आज शाम हाथों में ‘मशाल’ रूपी ‘कैंडल’ लेकर रोशनी बिखेरने निकले। कई दिनों से गांधी चौक पर धरने पर बैठे ये लोग रइस होटल के समीप 100 मीटर की टूटी सड़क के टुकड़े को जोड़ने की मांग करते हुए कैंडल मार्च में निकले।


तल्लीताल में गांधी चौक से मॉलरोड होते हुए मल्लीताल स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति तक पहुंचे। बच्चे, युवा, अधेड़ और बुजुर्गों के हाथों में जली हुई मोमबत्तियां थी। सभी जोर जोर से नारे लगाते हुए अपने घरों को जाने वाली सड़क का टूटा हिस्सा ठीक करने की मांग कर रहे थे।

मल्लीताल पहुंचकर सभी ने मोमबत्ती को पंत प्रतिमा के सामने रखा और शांतिपूर्वक लौट गए। जुलूस में मुख्य भूमिका नगर पालिका सदस्य सुरेंद्र कुमार, पूर्व सभासद कैलाश रौतेला, पूर्व सभासद डी.एन.भट्ट आदि की रही जबकि दीपेश भट्ट, राहत, यशस्वी जोशी, प्रदीप परगई, विनोद, चंदन, नवीन बिष्ट, घनश्याम पोखरिया, संतोष जोशी, जीवन जोशी, अमन, धीरज भट्ट, किशन बोरा, समीर खान, नीलम रावत, हीरा सिंह, हरीश भट्ट आदि ने हिस्सा लिया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *