Ad

नैनीताल में 20 दिन से लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, अब बाबा नीब करौरी और गोल्ज्यू के दरबार में लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक की ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए बीटेक छात्र अर्णव सिंह की तलाश बुधवार को लगातार 20वें दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की तलाश में बिहार से नैनीताल पहुंचे पिता पंकज कुमार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं।

ADVERTISEMENTSAd

लगातार कोतवाली के चक्कर काटने के बावजूद कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने से परिजनों की निराशा और बेचौनी बढ़ती जा रही है। बेटे की तलाश में हर संभव प्रयास कर रहे पिता ने बुधवार को कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी के दरबार और घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुंचकर बेटे की सकुशल वापसी और न्याय की गुहार लगाई।

लापता छात्र के पिता पंकज कुमार का कहना है कि अर्णव को लापता हुए पूरे 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। वह हर दिन एक नई उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंचते हैं, लेकिन शाम को निराश होकर लौटना पड़ता है। उनका आरोप है कि पुलिस जांच को लेकर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। बेटे की चिंता में परिवार की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और हर गुजरता दिन उनकी पीड़ा को और बढ़ा रहा है।
गौरतलब है कि पंकज कुमार पहले भी पुलिस की जांच की दिशा और कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं।

उनका कहना है कि मामले को गंभीर चुनौती मानते हुए शुरुआत से ही प्रभावी खोजबीन और गहन जांच की जानी चाहिए थी। 20 दिन बीत जाने के बाद भी अर्णव का पता नहीं चल पाना परिजनों की चिंता बढ़ा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रभावी जांच और जल्द से जल्द बेटे का पता लगाने की मांग की है।

लगातार इंतजार और निराशा के बीच बुधवार को पिता पंकज कुमार कैंची धाम और घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे।

उन्होंने बाबा नीब करौरी और गोल्ज्यू देवता के दरबार में माथा टेककर बेटे की सकुशल वापसी और न्याय के लिए अरदास की। भावुक पिता ने कहा कि अब बेटे की तलाश और न्याय की उम्मीद भगवान के भरोसे छोड़ दी है। 20 दिनों से बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की पीड़ा लगातार गहराती जा रही है। एक ओर कोतवाली के चक्कर काटते परिजनों की बेबसी है, तो दूसरी ओर मंदिरों में लगाई गई गुहार उनके टूटते धैर्य और बेटे को वापस पाने की उम्मीद को बयां कर रही है।

सुराग देने वाले को 50 हजार, सकुशल लौटाने पर एक लाख का इनाम

बेटे की तलाश में पिता ने अब इनाम की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा है कि अर्णव के बारे में ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये और उसे सकुशल वापस लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, मामले में एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *