

हल्दूवानी एक प्रदेश एक रॉयल्टी की मांग को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने के 16 वें दिन गौला खनन की एक शिष्टमंडल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट से मिला जहां शिष्टमंडल ने उन्हें एक प्रदेश एक रॉयल्टी सहित विभिन्न मांगों का मांग पत्र सोपा, जिस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया वही शिष्टमंडल में संयोजक रमेश चंद्र जोशी, अध्यक्ष जीवन कबडवाल, विक्की पाठक, कमल बिष्ट, इंदर सिंह नयाल ,जीवन बोरा ,अमित भट्ट रहे।
इधर गौला संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शांतिपुरी में चल रहे स्वराज दिवस के मौके पर वहां पर आए सचिव ग्रामीण विकास कृषि एवं कृषक कल्याण उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर से मिला, शिष्टमंडल में कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नवीन पाठक रमेश कांडपाल नवीन जोशी कैप्टन लक्ष्मण सिंह सुरेश जोशी नवीन जोशी, रवि कबडवाल, कविंद्र कोरंगा, भुपेंद्र बिष्ट ने कहा की कुमाऊं में सबसे ज्यादा अवैध खनन हो रहा है तो वह उधम सिंह नगर में हो रहा है। ट्रैक्टर ट्राली पर एक टैक्स की भी बात शिष्टमंडल ने रखी।
इधर गौला खनन संघर्ष समिति के धरना स्थल पर शीशमहल गेट को खुलने को लेकर महापंचायत हुई महापंचायत में यह तय हुआ कि अगर बुधवार को शीश महल गेट पर गाड़ियां अंदर प्रवेश करती है तो सभी गेटों के वाहन स्वामी एकत्रित होकर शीश महल गेट पर धरना देंगे।
महापंचायत में गणेश वीर खानी, राजू चौबे, इंदर सिंह नयाल, नंन्दा बल्लभ नैनवाल, भुवन कबडवाल, सावन पथनी, गजेंद्र जग्गी, पुरन पाठक, बलराम निताई, कैलाश भट्ट, हेमचंद्र दुर्गापाल, महेश चंद जोशी, बंसीधर भट्ट, चंदन सिंह राणा, ललित, देवेंद्र कुमार, कविराज धामी, पंकज धामी, भवानी दत्त, अनिल पंत, दिगंबर रावत, विजय बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, बालम सिंह बिष्ट, मदन उपाध्यायआदि सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे। आज ब्लाक प्रमुख हल्द्वानी रुपा देवी ने अपना समर्थन गौला खनन संघर्ष समिति को दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ