Ad

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : लालकुआं – लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं रेलवे स्टेशन से साप्ताहिक 15016 लालकुआं से अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए कहा, “की इस ट्रेन संचालन से मिनी पंजाब के रूप से पहचाने जाने वाला उधमसिंह नगर सीधा पंजाब से जुड़ जाएगा तथा यहां के लोगों को अब आसानी से स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन सुलभ हो सकेंगे.”

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य जोर शोर से चल रहा है। उन्होंने टनकपुर-देहरादून तथा अमृतसर- लालकुआं एक्सप्रेस के संचालक को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताते हुए कहा कि इनके सहयोग से राज्य में रेल सेवाओं को गति मिली है तथा राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के भी द्वार खुले हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली-काठगोदाम के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन होगा जबकि अयोध्या देहरादून होते हुए दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के भी प्रयास भी किए जा रहे हैं।


इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को एक नई ट्रेन मिलने पर मुख्यमंत्री, एंव प्रधानमंत्री तथा रेल मंत्री का भी आभार जताया।


इससे पूर्व अजय भट्ट को भाजपा हाई कमान द्वारा नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के लिए दोबारा से टिकट मिलने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया तथा लालकुआं वीआईपी गेट से लेकर रेलवे स्टेशन तक शक्ति प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल. मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा. तथा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक रूद्रपुर शिव अरोड़ा अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल. मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर सुबोध थपलियाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल, स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह, हेमंत नरूला, मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रशासक मुकेश बोरा, जगदीश पन्त, रोहित दुम्का, गजराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, लक्ष्मण खाती, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा नारायण सिंह बिष्ट समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *