

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 की मुख्य परीक्षा मेंस एग्जाम के नतीजे जारी कर दिये है। अब चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। UKPSC ने 5-9 दिसंबर 2023 को सिविल न्यायाधीश की मुख्य लिखित परीक्षा संपन्न कराई थी साक्षात्कार के लिए नई तारीखों की घोषणा आयोग द्वारा की जाएगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें पास हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग अब साक्षात्कार कराएगा।आयोग प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक, आयोग ने पांच से नौ दिसंबर के बीच मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन किया था। इस आधार पर 55 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है।
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज की जांच भी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में उन्होंने जो दावे किए हैं, यह परिणाम उसी आधार पर जारी किया गया है। साक्षात्कार की सूचना जल्द ही आयोग जारी करेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)