Ad

उज्जैन : मुस्लिम कबाड़ी वाले का सामान फेंककर ज़बरदस्ती लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे, दर्ज हुआ केस…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उज्जैन में एक मुस्लिम व्यक्ति से ज़बरन जय श्री राम बुलवाने का मामला सामने आया है.जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, विडियो में कुछ लड़के एक मुस्लिम कबाड़ी वाले व्यक्ति से बार-बार जय श्री राम बोलने के लिए दबाव डालते दिख रहे हैं. वायरल विडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित शख्स मना कर रहा है लेकिन आरोपी युवक उसे धमकाते दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENTSAd

बहुत वक़्त तक आरोपी युवक पीड़ित शख्स पर जय श्री राम बोलने को लेकर डरा और-धमका रहे हैं. आरोपियों द्वारा अधिक धमकाने और डराने के बाद पीड़ित ने दबाव में आकर जय श्री राम का नारा लगाया.

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपी युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों की पहचान भी हो गई है.ऐसे लोग इसी तरह घटनाओं के ज़रिए समाज नफरत फैला रहे हैं और गलत संदेश दे रहे हैं.उन्होंने आगे बताया कि इस मामला में पुलिस कार्रवाई कर रही है, चाहें इनका किसी भी पक्ष से संबंधित हो.

खबर के मुताबिक बताया जा रहा कि पीड़ित मुस्लिम शख्स उज्जैन का रहने वाला है, पीड़ित कबाड़ी का काम करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति उज्जैन ज़िले के सेकली गांव में कबाड़ बेचने गया था, इसी दौरान वहां कुछ लोगों पीड़ित व्यक्ति को इसे घेर लिया.बताया जा रहा है कि वह लोग अपनी मोटरसाइकिल निकाल रहे थे, अचानक पीड़ित शख्स उनकी मोटरसाइकिल के सामने आ गया.

आरोपियों ने पहले तो पीड़ित का सारा समान सड़क पर फेंका इसके बाद आरोपी युवको ने आपत्ति जताते हुए पीड़ित शख्स से कहा कि वह बिना उनकी परमीशन के गांव में कैसे आया. बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की फिर ज़बरदस्ती उससे जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए गए.

इसी दौरान किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह विडियो वायरल हो रहा है.पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और चार दूसरे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवको की तलाश चल रही है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *