

उत्तराखण्ड के नैनीताल में सूखे जंगल के बीच हुक्का पीने के लिए घास पर आग जलाकर बैठे दिल्ली से आए कुछ युवकों को फायर विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया।

दमकल विभाग इनदिनों नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में वनाग्नि की रोकथाम के लिए अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखे है। नैनीताल से भवाली जाने वाले मार्ग में आज दोपहर दमकल अधिकारी किशोर उपाध्याय अपने कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे।
जब वे भवाली से नैनीताल की तरफ लौट रहे थे तो भूमियाधार के समीप उन्हें दिल्ली के कुछ पर्यटक दिखे जो जंगल मे आग जलाकर बैठे थे। ये पर्यटक हुक्का पीने के इरादे से सडक के किनारे घांस में आग जलाकर बैठे थे। दमकल की टीम ने इन लोगों से आग बुझवायी और इन्हें जंगल या सडक किनारे आग न जलाने की सख़्त हिदायत देकर छोड़ दिया। टीम ने युवकों को जंगलों के प्रति आग से सुरक्षा के बारे में आवश्यक जानकारियां दी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती