BIG BREAKING : BIG BOSS विनर और जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र मे निधन..

MUMBAI : BIG BOSS के विनर और जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र मे मौत हो गई.खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए.जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया.जहाँ अस्पताल ने पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है.हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.
उनके अचानक निधन से उनके फेन्स और पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है. तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है.वी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था. सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.
12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था.
टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया. साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए. इसी साल (2021) उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस