दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में एक मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एस.डी.आर.एफ., पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे दबे शवों को निकाला।
मंगलवार सवेरे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम(डी.सी.आर.)और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से सूचना मिली की अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर के वडयूडा गांव में एक मकान ढह गया है। इसके नीचे कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ., पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया। घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर पहले ही मोटरमार्ग में मलबा आने से वो बाधित हो गया। अब सभी लोग पैदल ही जरूरी उपकरण लादकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
घटनास्थल पहुंचकर टीम ने स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में सघन ‘सर्च और रैस्क्यू अभियान’ चलाया। टीमों ने मलवे के नीचे से तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय प्रेमा देवी, 19 वर्षीय कल्पना आर्या और 18 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई। टीम को गुलाब राम मकान के बाहर के कमरे में सोने के कारण सुरक्षित मिला।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस