Ad

नैनीताल में ट्रैफिक पुलिस का जवान दंपत्ति के वीडियो बनाने पर भड़का,वीडियो में झपटता नज़र आया..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रैफिक पुलिस वाले की अभद्रता का एक वीडियो फेसबुक में जोरों से वायरल हो रहा है। यहां वीडियो बनाते समय ट्रैफिक पुलिस का जवान सख्श के कैमरे पर झपटता दिखा। नैनीताल में इनदिनों पर्यटन सीजन और उच्च न्यायालय की सख्ती के कारण पुलिस ट्रैफिक को कंट्रोल करने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

यहां ट्रैफिक नियम बहुत सख्त किये गए हैं और उनका अनुपालन सख्ती से कराया जा रहा है। ऐसे में शेरवुड कॉलेज में पढ़ने वाले अपने बच्चे को नैनीताल छोड़ने आए किसी दीपक भट्ट ने एक वीडियो फेसबुक में अपलोड किया है। वीडियो में रील बनाते समय कथित दीपक ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि वो अपने परिवार के साथ नैनीताल आए हैं और एक पुलिस वाले ने उनके साथ अभद्रता की है।

इतने में ही वीडियो में दिखाई दिया कि ट्रैफिक जवान अरविंद कुमार ने उनके कैमरे पर हमला बोल दिया। इस घटना के समय दीपक के साथ उनकी पत्नी और छोटी बेटी भी मौजूद रही। अब दीपक इस वीडियो को तेजी से वायरल करने और लाइक करने की दरख्वास्त कर रहे है।

वीडियो में पुलिस का जवान भी कैमरे में बोल रहा है कि वो वन-वे से आए हैं और फिर उसका इशारा अंडा मार्किट की तरफ को हो गया।सी.ओ.नैनीताल, प्रमोद कुमार साह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया रॉंग साइड जाने से उपजा प्रतीत होता है। सही तथ्य तलाशने के लिए जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी को दंडित किया जाएगा।

नोट — हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page