

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है वहीं आज छह जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर कई दौर की बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं।

राज्य के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती हैं। हालांकि, बारिश से पहाड़ी जिलों में गर्मी से राहत रहेगी। वहीं, बीते कुछ दिनों से देहरादून जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते शहर में उमस भरी गर्मी सता रही है।रविवार को दून का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
बीते दिवस यानी रविवार को दोपहर और देर शाम के समय शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली।बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव भी हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, चार अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से उमस वाली गर्मी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..