

हल्द्वानी। नगर के प्रतिष्ठित नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लटकी लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के जसपुर की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा अपने मां और बहन के साथ हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहकर नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थी।
शनिवार देर रात छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई जहां थोड़ी देर बाद मां छात्रा के कमरे में गई तो छात्रा पंखे से लटकी हुई थी आनन-फानन में मां और बहन छात्रा को पंखे से उतार कर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मां का कहना है कि खाना खाने के बाद पढ़ाई करने अपने कमरे में चली गई किसी तरह का कोई विवाद नहीं चल रहा था, किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या की है अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस का कहना है कि छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर से परिजनों से पूछताछ कर रही है. छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…