आज मां ने बुला लिया”, नंदा-सुनंदा महोत्सव में भावुक हुए सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री अपने बहुमूल्य समय में से एक पल निकालकर आज शाम देहरादून से नैनीताल में माँ नंदा सुनंदा महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि, कोशिश है कि हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।


मुख्यमंत्री अपने तय समय से आज शाम 4 बजे नैनीताल में माँ नयना देवी मंदिर पहुंचे। सैंट जोसफ स्कूल में लैंड करने के बाद वो राजभवन मार्ग से सीधे 124वें माँ नंदा सुनंदा महोत्सव में मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर में प्रणाम करने के बाद माँ नयना देवी के सामने ज़मीन पर बैठकर पूजा अर्चना की। इस दौरान वो नन्हें बच्चों से भी मिले। उन्होंने, श्री भैरव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, संतोषी माँ मंदिर और नवग्रह के दर्शन किये।


मुख्यमंत्री ने माँ नंद सुनंदा के संमुख्य शीश झुककर पूजा अर्चना की और अपना संदेश मंदिर से प्रदेश की जनता को दिया।

आप लोगों ने जो सुंदरकांड किया है, उसका थोड़ा सा पुण्य मुझे भी मिल गया है। मैं हर वर्ष सोचता था आऊं लेकिन व्यस्त हो जाता था, कल शाम तक बिजी था लेकिन आज माँ ने बुलावा दिया और में चला आया। यहां जो भी पहुंचा है उसे माता का बुलावा है। माँ के आशीर्वाद से हमारा राज्य देश की अग्रणी पंक्ति का प्रदेश बने। प्रदेश की सड़कें बनने से आदि कैलाश व अन्य स्थल भी भक्तों से भर गए हैं।

जमरानी बांध 50-60वर्षों से रुका था, लेकिन अब कई रुके काम बन रहे हैं। नैनीताल एक देवनगर है। हमने राज्य में 35,000 नौकरियां दी हैं। 13,000एकड़ जमीन जहां लाल, हरी, नीली चादर डालकर अतिक्रमण किया गया था उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। वर्षभर में 9 करोड़ से अधिक लोग ऊत्तराखण्ड आते हैं।


इस मौके पर महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर
उनके साथ विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप दरमवाल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, अधिवक्ता राजीव बिष्ट एस.एस.पी., डी.डी.ए.सचिव मनीष सिंह, ए.डी.एम. विवेक राय, एस.डी.एम.नवाज़िश खलिक आदि मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां जो भी पहुंचा है उसे माता का बुलावा है। माँ के आशीर्वाद से हमारा राज्य देश की अग्रणी पंक्ति का प्रदेश बने। कहा कि प्रार्थना है कि हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *