सोशल मीडिया पर धमकी,हाईकोर्ट सख्त_ अधिवक्ता को मिला पुलिस का प्रोटेक्शन


स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता के खिलाफ सोशियल मीडिया में धमकी भरे कमेंट मामले में आज एस.एस.पी.ने न्यायालय को अवगत कराया कि अधिवक्ता को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।
मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने पूर्व में अधिवक्ता के खिलाफ सोशल मीडिया में धमकी भरे कमेंट के मामले में एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा को निर्देश दिए थे कि वो सोशियल मीडिया में किये गए धमकी भरे कमेंटों को तत्काल डिलीट करवाएं।
खंडपीठ ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता को कोई मुकदमा लेने से नहीं रोका जा सकता है। इस प्रकरण में एस.एस.पी.ने न्यायालय को बताया कि अधिवक्ता को सुरक्षा दे दी गई है।
मामले के अनुसार अधिवक्ता के खिलाफ सोशल मीडिया में धमकी भरे कमेंट किए गए थे क्योंकि उन्होंने एक विशेष मामले में पैरवी की थी। न्यायालय ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोका नहीं जा सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी