ये हैं नैनीताल पुलिस के बेस्ट 29..अब Crime पर Digital Strike

ख़बर शेयर करें

नैनीताल पुलिस अब पूरी तरह Digital Policing Mode में नजर आएगी। अपराधों की जांच से लेकर साइबर फ्रॉड पर कार्रवाई तक, हर स्तर पर तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने और पुलिसिंग को और ज्यादा Smart, Transparent और Effective बनाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बड़ा रोडमैप तैयार किया है।

हल्द्वानी कोतवाली सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने जून 2026 के अपराधों, लंबित विवेचनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आधुनिक दौर की पुलिसिंग सिर्फ वर्दी से नहीं, बल्कि Technology, Transparency और Teamwork से मजबूत होगी।

Digital Policing पर सबसे ज्यादा Focus

बैठक में सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि e-Shakshya App, Zero FIR, e-FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana, e-DAR और CCTNS जैसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का 100% इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए।

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने e-Shakshya App की विस्तृत प्रस्तुति देते हुए बताया कि डिजिटल साक्ष्यों का इस्तेमाल जांच को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाएगा।

Cyber Crime पर सख्त चेतावनी

एसएसपी ने साफ कहा कि यदि किसी साइबर फ्रॉड में आम लोगों की रकम ठगी जाती है तो Fraud की FIR दर्ज करना अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित विवेचक की जवाबदेही तय होगी।

साथ ही PRAGATI Portal, Sahyog Portal, Money Restoration Module और CyTrain Portal के बेहतर इस्तेमाल के निर्देश भी दिए गए, ताकि साइबर अपराधों पर तेजी से कार्रवाई हो सके।

Pending Cases जल्द होंगे Clear

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी थानों में CCTNS डेटा 100% अपडेट रखा जाए और महीनों से लंबित विवेचनाओं का Quality Investigation के साथ समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

बेहतरीन काम करने वाले 29 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

बैठक के दौरान जून 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इनमें विशेष रूप से कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह (कोतवाली काठगोदाम) की e-Beatऔर Summons Disposal में शानदार कार्य के लिए एसएसपी ने खुलकर सराहना की और अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी समर्पण के साथ काम करने की नसीहत दी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा,”आज के दौर में Smart Policing ही सबसे बड़ा हथियार है। हमारा मकसद है कि अपराधियों में कानून का खौफ हो और आम नागरिक के दिल में पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा का एहसास मजबूत हो।”

यानी साफ है कि नैनीताल पुलिस अब Technology-Driven Policing के जरिए अपराध पर तेज प्रहार और आम जनता को Faster Justice देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

ड्यूटी में शानदार परफॉर्म करने वाले बेस्ट 29 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

oplus_148897792

उ०नि० बालकृष्ण आर्या, उ०नि० अर्जुन गोस्वामी, कानि० कुबेर सिंह, सहायक उ०नि० (एम) हिमांशु रावत, अ०उ०नि० सुनील कुमार

oplus_148897792

कानि0 3040 मनोज जोशी, कानि० रविन्द्र बोरा, कानि० अनिल गिरी, कानि० महेश गोस्वामी, म०कानि० कविता पुनेठा, कानि० रोहित सिंह

oplus_148897792

हे०कानि० सुनील राणा, कानि० दीपक कुमार, ASI (P/T) यशपाल सिंह नेगी, हे०कानि० रमेश काण्डपाल

oplus_148897792

कानि० अर्जुन सिह भोज, कानि० महेन्द्र सिह रावत,अपर उ०नि० राकेश रावत,कानि० रमेश नगरकोटी,कानि० अभि० महेन्द्र रावत

oplus_148897792

हे०कानि० राजेश चन्दोला,कानि० सन्तोष सिंह बिष्ट

oplus_148897792

अपर उ०नि० जानकी बोरा , कानि० विक्रम कुमार, कानि० संजय सिंह

oplus_148897792

कानि0 सुरेन्द्र सिंह, अनुचर गोविन्दी देवी, लाईनमैन जगदीश राम व होमगार्ड विमल गोस्वामी।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *