Ad

यमुनोत्री हादसा : 13 दिन बाद दो लापता यात्रियों के शव बरामद..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले प्रसिद्ध जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन की भयावह घटना में लापता हुए दो यात्रियों के शव रविवार सुबह बरामद किए गए। ये शव भगेली गाड़ क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे पाए गए हैं। मृतकों की पहचान कमलेश जेठवा (35 वर्ष), निवासी मुंबई, महाराष्ट्र और भाविका शर्मा (11 वर्ष), निवासी कृष्णा विहार, नई दिल्ली के रूप में की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

बताते चलें 23 जून को जानकीचट्टी से यमुनोत्री के बीच स्थित नौकैंची क्षेत्र में अचानक तेज बारिश के बाद भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा तेजी से नीचे गिरा, जिससे मार्ग पर चल रहे लगभग चार से पांच श्रद्धालु खाई में गिर गए। घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया था।

रविवार सुबह रेस्क्यू टीम को भगेली गाड़ के पास यमुना नदी में एक शव और एक मानव पैर दिखाई दिया। शवों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक पहचान संभव नहीं थी। चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर के अनुसार, घटनास्थल के नीचे बह रही यमुना नदी से शव और शरीर का अंग बरामद किया गया है। दोनों शवों को सीएचसी नौगांव भेजा गया है, जहां चिकित्सकीय परीक्षण और शिनाख्त की प्रक्रिया की जा रही है।

मृतकों की पहचान की पुष्टि के लिए परिजनों को सूचित कर बुलाया गया है। भाविका शर्मा की पहचान परिजनों द्वारा कपड़ों और सामान के आधार पर की गई, वहीं कमलेश जेठवा के शरीर पर मिले दस्तावेजों से उनकी पुष्टि हुई।

श्रद्धालुओं से अपील:

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मानसून के दौरान यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें। मौसम की जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ें और चिन्हित सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *