Ad

डांट से आग बबूला हो गया छात्र, टिफिन से तमंचा निकाला और टीचर पर झोंक दिया फायर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में ऐसा हो गया जिसकी कल्पना सपने में भी नहीं सोची गई होगी। यहां काशीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने शिक्षक पर तमंचे से गोली चला दी. गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के काशीपुर में एक टीचर को अपने छात्र को डांटना बेहद भारी पड़ गया। टीचर की जान पर बन आई। छात्र को टीचर का डांटना इतना नागवार गुजरा कि उसने वह अपने लंच बॉक्स में तमंचा रखकर लाया और लंच टाइम टीचर को गोली मार दी। गोली चलने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। टीचर को जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। टीचर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं स्कूल के दूसरे शिक्षकों ने आरोपी छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है। घायल टीचर का नाम गगनदीप सिंह कोहली है। वह बुधवार सुबह 9.45 बजे फिजिक्स की क्लास लेने पहुंचे थे।


इंटरवल के दौरान वह क्लास से बाहर निकल रहे थे कि तभी पीछे से एक छात्र ने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकाला और उन पर फायर कर दिया। गोली उनके दाएं कंधे के नीचे लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूल में हड़कंप मचने के बाद घायल शिक्षक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

गोली मारने के बाद आरोपी छात्र भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन स्कूल के दूसरे टीचर्स ने उसे पकड़ लिया। एएसपी अभय सिंह ने बताया टीचर की शिकायत पर नाबालिग आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। दो दिन पहले एक सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने छात्र को डांटा था। पता चला है कि आरोपी छात्र लंच बॉक्स में रखकर तमंचा स्कूल लाया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *