ईद के दिन दुःखद ख़बर, मातम में बदली खुशियां, चार की मौत,दो की हालत नाज़ुक,सामने आया ये वीडियो..


उत्तराखंड के कोटद्वार से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां आज ईद के दिन दुगड्डा मार्ग पर शाम 4 बजे खोह नदी में डूबने से चार लोगों मौत हो गयी। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर स्थित नगीना थाना क्षेत्र के निवासी थे।
दो लोगों को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईद के दिन हुई दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग 4 बजे स्थानीय पुलिस को दुर्गा मंदिर व आमसौड़ के बीच खोह नदी में नहा रहे कुछ लोगों के डूबने की सूचना मिली। मौके पर दुगड्डा पुलिस व कोतवाल विजय सिंह ने नेतृत्व में पहुँची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 6 लोगों को गहरे पानी से निकाला।
इस दौरान एक नाबालिग सहित 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त नदीम पुत्र अनीश उम्र 42 वर्ष, जेब पुत्र शाहिद उम्र 29 वर्ष, गुड्डू पुत्र शाहिद उम्र 24 वर्ष सभी निवासीगण नियर पुलिस चौकी नगीना, बिजनौर उत्तर प्रदेश व गालिब पुत्र खालिद उम्र 15 वर्ष निवासी शेखी सराय नगीना, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक नगीना निवासी 8 लोग घूमने आए थे। जिसमें से 6 लोग नदी में नहा रहे थे जबकि दो नाबालिग नदी के किनारे बैठे हुए थे।
दुगड्डा चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि मंगलवार को ईद पर बिजनौर क्षेत्र से एक परिवार के आठ सदस्य कार में सवार होकर दुगड्डा घूमने आए थे। यहां परिवार के छह सदस्य करीब चार बजे दुर्गा मंदिर के पास खोह नदी में नहा रहे थे। तभी सभी नदी में डूब गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और सभी छह लोगों को नदी से बाहर निकाला। जिनमें से चार लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम
उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, कल इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे..
50 की उम्र में फिर परीक्षा..? LT शिक्षकों पर TET की बाध्यता के खिलाफ शिक्षक संघ मुखर
CM धामी का बहनों को बड़ा तोहफा_ रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में 2 दिन फ्री Travel..
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…