Ad

उत्तराखंड :इस स्कूल में कोरोना की दस्तक ,6 छात्राओं समेत 16 कोविड पॉजिटिव, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : प्रदेश की राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। देहरादून के नामचीन वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल की छह छात्राओं में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई। स्कूल में एक साथ छह छात्राओं के संक्रमित मिलने से जहां स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीं स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर फिलहाल मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता है इस बीच थोड़े-थोड़े मामले कोविड-19 के सामने आने लगे है स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक से 24 घंटे के भीतर राजधानी देहरादून की वेल्हम गर्ल्स हाई स्कूल की 6 छात्राओं सहित 16 लोग कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं। इस घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ।

स्कूली छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल व आसपास के इलाकों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी में है। यह पहली बार नहीं है, जब राजधानी के किसी स्कूल में छात्र-छात्राओं के कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

एक ही स्कूल में छह छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भौचक है।

आपको बता दें कि जिन छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में छात्राएं कहां और कैसे कोरोना संक्रमित हो गईं, इसकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *