कालाढूंगी में बदलाव_ नीरज तिवारी की मौजूदगी में युवाओं ने थामा हाथ

ख़बर शेयर करें

नैनीताल/कालाढूंगी/सूर्याजाला:
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के सूर्याजाला में आयोजित कार्यक्रम ने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। बड़ी संख्या में युवाओं ने मौजूदा सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर नाराज़गी जताते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी की मौजूदगी ने आयोजन को और भी अहम बना दिया।

युवाओं ने बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका कहना था कि अब जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बदलाव का समय आ चुका है।

कार्यक्रम में रघुवर सिंह, दीपक सूर्या, निर्मल कुमार, रोहित कुमार, कृपाल सिंह, तनुत सूर्या, देवेंद्र सूर्या, मनीश कुमार, भारत सूर्या, रजत सूर्या, विरेंद्र पतरिया, प्रयांसु आर्य, राहुल राणा, करन राणा, देवेंद्र बिस्ट और अमन वर्मा सहित कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सियासी संदेश दिया।

न्याय पंचायत अध्यक्ष संदीप राणा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और कांग्रेस इस परिवर्तन की अगुवाई करेगी। वहीं वरिष्ठ नेता कुबेर सिंह निगलटिया, ग्राम प्रधान हेमू पढ़लिया, हरीश पांडे, पान सिंह सूर्या, सरदार दर्शन सिंह किशोरी लाल और कार्यक्रम आयोजक जीवन सूर्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि नीरज तिवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा शासन ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और आम जनता को असुरक्षित छोड़ दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी और हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कालाढूंगी सहित पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वह इस “विफल सरकार” को जवाब दे और एक जवाबदेह व जनहितकारी व्यवस्था के लिए कांग्रेस का साथ दे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *