जनगणना Update – मकानों पर होगी मार्किंग_यह प्रक्रिया का हिस्सा..1855


हल्द्वानी
कुमाऊं मंडल में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और भवन गणना का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान की जानकारी देते हुए दीपक रावत (आयुक्त कुमाऊँ मंडल एवं मुख्यमंत्री के सचिव) ने मंडलवासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।
उन्होंने बताया कि गणना के लिए नियुक्त संगणक और गणना टीम घर-घर जाकर भवनों का विवरण एकत्र कर रही है। ये सभी कार्मिक अधिकृत होंगे और अपने साथ सरकारी पहचान पत्र भी रखेंगे, जिसे नागरिक सत्यापित कर सकते हैं। प्रत्येक परिवार से आवश्यक जानकारी ली जाएगी, जिसे उपलब्ध कराना सभी के लिए जरूरी है।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गणना प्रक्रिया के दौरान मकानों पर पहचान के लिए मार्किंग या नंबरिंग भी की जा सकती है। इसे लेकर किसी प्रकार का विरोध न करें, क्योंकि यह प्रक्रिया जनगणना के लिए अनिवार्य है और पूरी तरह सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।
उन्होंने जनता को यह भी जानकारी दी कि जनगणना से जुड़ी किसी भी शंका या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1855 उपलब्ध है, जो प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सक्रिय रहेगा।
आयुक्त ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है, जिससे सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा पर फोकस, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी
जनगणना Update – मकानों पर होगी मार्किंग_यह प्रक्रिया का हिस्सा..1855
कालाढूंगी में बदलाव_ नीरज तिवारी की मौजूदगी में युवाओं ने थामा हाथ
हीटवेव का असर – दून में कल स्कूलों की छुट्टी_ पांच जिलों में अलर्ट..
Haldwani_ मनीष ने की थी टारगेट फायरिंग_ रिवॉल्वर और कारतूस बरामद..Video