हीटवेव का असर – दून में कल स्कूलों की छुट्टी_ पांच जिलों में अलर्ट..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम इस समय दो अलग-अलग रूपों में नजर आ रहा है। जहां मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

देहरादून हीटवेव अलर्ट – स्कूल बंद

देहरादून समेत मैदानी जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने 27 अप्रैल को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

पहाड़ी जिलों में बारिश

चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इन पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

हीट स्ट्रोक से बचें

भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, अधिक पानी पिएं और शरीर को ठंडा रखें।

जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, Portal के अनुसार वर्तमान में जनपद देहरादून में अत्यधिक तापमान/लू (हीट वेव) की स्थिति बनी हुई है। जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल, 2026 को भी जनपद देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने/भीषण गर्मी पड़ने की पूर्वचेतावनी जारी की गई है। वर्तमान परिस्थितियों में जनपद के समस्त क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि का खतरा बना रहता है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 27.04.2026 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *