

इंदिरानगर बनभूलपुरा, हल्द्वानी निवासी युवक की पीलीभीत में चाकू से गला रेत कर दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। युवक बरेली में अपने साढ़ू के साथ ठेकेदारी करता था।

बताया जा रहा है कि वह नवाबगंज से एक ईकोस्पोर्ट कार से लिफ्ट लेकर पीलीभीत गया था। हत्यारोपित भी उसका पीछा करते हुए उसी कार में लिफ्ट लेकर गए थे। जहां सुनगढ़ी के नौगांवा चौराहे के पास स्थित शारदा अस्पताल के पास युवक की हत्या की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही कार ड्राइवर को पूछताछ के लिए उठाया है। युवक की मौत के बाद से बनभूलपुरा स्थित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बनभूलपुरा निवासी 35 वर्षीय इब्राहिम अपने साढू के साथ बरेली में ठेकेदारी करता था। मंगलवार को किसी काम से वह कार से लिफ्ट लेकर पीलीभीत गया था। हत्यारोपित भी उसका पीछा करते हुए कार में लिफ्ट लेकर उसके साथ पीलीभीत पहुंचे। जिले में सुनगढ़ी के नौगांवा चौराहे के पास उन्होंने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
खून से लथपथ युवक को पड़ा देखकर आनन-फानन में मामले की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जल्द वारदात का खुलासा करेगी पुलिस
घटना पर जानकारी देते हुए पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित