Ad

उत्तराखंड : यौन शोषण मामले में फस गए यहां के कोतवाल.. DGP ने किया निलंबित ..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। महिला के यौन शोषण के आरोप में पुलिस महानिदेशक ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। आपको बताते चलें कि जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTSAd


अब निरीक्षक अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। सूत्रों की मानें तो यह महिला पुलिस महानिदेशक के समक्ष पेश हुई थी और उसने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे। इसमें एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।

अशोक कुमार मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि कोतवाल अशोक कुमार शिकायत के बाद अभी कुछ माह पूर्व ही किच्छा प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाए गए थे और जसपुर कोतवाली भेजे गए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *