Ad

CM धामी की मौजूदगी में खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजी घाटी ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

केदारनाथ धाम: देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं. शुक्रवार यानी आज सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए. इस दौरान कड़कड़ाती ठंड में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई है. बता दें कि मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे. इसी के साथ अब 6 माह तक भक्त धाम में बाबा के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर सकेंगे.

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सत्पनीक मौजूद रहे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा भी उपस्थित थे। पहले दिन दर्शनों के लिए 15 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम व यात्रा पड़ावों पर पहुंच चुके हैं। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि केदारनाथ दर्शन को आने वाले किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के साथ ही उनकी पत्‍नी गीता धामी भी बाबा केदारनाथ धाम पहुंची और पूजा की। मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि मैं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूं कि यह यात्रा सफल रहे और सभी यात्री स्‍वस्‍‍‍‍थ्‍य व सुरक्षित रहें। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष करन माहरा भी कपाट खुलने के समय धाम में मौजूद रहे।

बता दें कि गुरुवार को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम पहुंची थी. इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ डोली को मंदिर पास ही विराजमान कर अन्य परंपराओं को पूरा किया गया. शुक्रवार तड़के मुख्य पुजारी केदारलिंग द्वारा बाबा केदार की उत्सव डोली को भोग लगाया गया उसके पश्चात अन्य पूजाएं संपन्न की गई और फिर डोली को सजाया गया. सारी परंपराएं का निर्वहन हो जाने के बाद केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों हक्क, हकूकधारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रौच्चारण के साथ सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए और डोली ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया.

भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा

वहीं आज सुबह जब बाबा के धाम के कपाट खोले गए तो भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा. बाबा की पंचमुखी मूर्ति केदार मंदिर में विजामान की गई. इसके बाद विधिपूर्वक भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए. वहीं मंदिर में सर्वप्रथम पीएम मोदी के नाम से पूजा अर्चना की गई. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अराध्य की विधि-विधान के साथ पूजा कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *