दुःखद(उत्तराखंड) :यहां सड़क हादसे में फोर्स के दो जवानों की मौत,3 युवक घायल



उत्तराखंड :पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव जा रही अल्टो कार के खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। एक जवान आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था। दोनों इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक, बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत, मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत बृहस्पतिवार देर शाम अल्टो कार से पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी जा रहे थे। गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।
जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के शिकार नीरज सिंह खड़ायत के दो छोटे बेटे हैं। पंकज सिंह का पिछले साल ही विवाह हुआ था और दो दिन बाद शादी की सालगिरह होनी थी लेकिन सालगिरह से पहले ही पंकज के साथ यह हादसा हो गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत
10 दिन से परिवार बेचैन_ नैनीताल के जंगलों में कहां गुम हो गया अर्णव ? ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम…
रोजगार, स्वास्थ्य और नशामुक्त रामनगर का मुद्दा लेकर जनता के बीच उतरे राहुल सिंह दरम्वाल
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल