उत्तराखंड के पहाड़ों में दौड़ेगी साइकिल, 658 किलोमीटर की हिमालयन चैंपियनशिप में इनाम पर होंगे 20 लाख रुपये


उत्तराखण्ड के पहाड़ों को 650 किलोमीटर तक चीरती साइकिल रेस मुक्तेश्वर से मसूरी तक होने जा रही है। विजेताओं के लिए 20लाख की इनाम राशी रखी जा रही है।

ऊत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद(UTDB) और साइकिल फैडरेशन ऑफ इंडिया(CFI)की तरफ से राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर छह दिवसीय मुक्तेश्वर से मसूरी साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें साइकिलिस्ट, दस जिलों को छूते हुए कुल 658 किलोमीटर की दूरी तय कर ₹20लाख के इनाम जीतेंगे।
नैनीताल जिले के मुकस्तेश्वर से शुरू होकर साइकिलिस्ट पिथौरागढ़, थल, बागेश्वर, ग्वालदम, थराली, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, न्यू टेहरी, तिलवाड़ा, घनसाली, चिन्यालीसौंड होते हुए मसूरी में रेस फिनिश करेंगे।
इस दौरान साइकिलिस्टों को एक दिन का रैस्ट टाइम भी दिया जाएगा। इसे अल्टीमेट ऊत्तराखण्ड हिमालयन एम.टी.बी.चैलेंज2026 नाम दिया गया है। आयोजकों के बनाए नियमों के अनुसार, 18 नवंबर को प्रतिभागी मुक्तेश्वर पहुचेंगे। 20 नवंबर को सवेरे रेस शुरू होकर 21 और 22 को तय दूरी तय करेंगे, जबकि 23 को तिलवाड़ा में रैस्ट-डे मनाया जाएगा। रेस 24 नवंबर को दोबारा शुरू होकर 25 और फिर 26 तारीख को मसूरी में सम्पन्न होगी।
रेस का करटेन रेजर समारोह 19 नवंबर को मुक्तेश्वर में किया जाएगा। रेस मुक्तेश्वर के भटेलिया से शुरू होगी और इसका समापन समारोह 26 नवंबर को मसूरी के गढ़वाल मंडल विकास निगम(GMVN)के टैरेस में होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के पहाड़ों में दौड़ेगी साइकिल, 658 किलोमीटर की हिमालयन चैंपियनशिप में इनाम पर होंगे 20 लाख रुपये
इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन होने पर भव्य अभिनंदन..
हल्द्वानी के त्रिशूल होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी के होटल में 15 साल की बच्ची से गैंगरेप, आरोपी पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार नामजद…
रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की चाकू से गोद कर हत्या, पुलिस बल तैनात