Ad

रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल कारोबारी की चाकू से गोद कर हत्या, पुलिस बल तैनात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

Uttrakhand_अस्पताल में दिनदहाड़े कत्ल

ADVERTISEMENTSAd

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर शुरू हुआ विवाद जिला अस्पताल तक पहुंच गया, जहां इलाज कराने आए 30 वर्षीय कारोबारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। अस्पताल परिसर में हुई इस वारदात से मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ऐसे बढ़ा विवाद

मोबाइल कारोबार को लेकर प्रतिस्पर्धा_ ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा और आवास विकास में मोबाइल की दुकान चलाने वाले दो पक्षों के बीच कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस दौरान एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए।

अस्पताल में फिर भिड़े दोनों पक्ष_ मारपीट में घायल लोग मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी बीच 10 से 15 लोग अस्पताल परिसर में पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया।

चाकू से हमला_ विवाद के दौरान हमलावरों ने 30 वर्षीय राजकुमार उर्फ नितेश कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कारोबारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अस्पताल में हड़कंप, पुलिस तैनात.. हत्या की खबर फैलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति नियंत्रित की और परिसर में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया।

पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *