Ad

हल्द्वानी के होटल में 15 साल की बच्ची से गैंगरेप, आरोपी पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार नामजद…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके एक प्रत्याशी समेत चार युवकों पर 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि मुखानी क्षेत्र के एक होटल में वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd

मामला मुखानी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात किशोरी के साथ होटल में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। शुक्रवार को परिजन उसे लेकर मुखानी कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

SP सिटी हरबंस सिंह ने बताया मामले में आरोपी धीरज बिष्ट समेत नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस जांच में संवेदनशीलता बरत रही है। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।

एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *