Ad

धामी कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट, सियासी संतुलन की बिसात_किसे मिलेगा मंत्री पद?

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। मौजूदा मंत्रिमंडल में पांच कैबिनेट पद खाली हैं, जिन पर जल्द नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही हैं। क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की रणनीति के तहत पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय विधायक रेस में बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सूत्रों के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल से एक-एक विधायक को मंत्री पद मिल सकता है। जिन नामों की चर्चा तेज है, उनमें मदन कौशिक, खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, बंशीधर भगत और अरविंद पांडेय शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इशारों में कैबिनेट विस्तार की पुष्टि की है। वहीं, विधायक दिलीप सिंह रावत ने भी सीएम से मुलाकात को विकास कार्यों से जोड़ा, लेकिन संभावनाओं से इनकार नहीं किया।

धामी का हालिया दिल्ली दौरा भले ही ‘निजी’ बताया गया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पितृपक्ष के बाद कैबिनेट विस्तार लगभग तय है। साथ ही, कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है।

अब निगाहें हाईकमान और मुख्यमंत्री धामी के फैसले पर टिकी हैं, कौन बनेगा मंत्री, और कौन रह जाएगा इंतजार में ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *