उत्तराखंड के मैदानों में मौसम दिखा रहा तेवर,दो जिलों में भीषण शीतलहर के आसार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भीषण ठंड जैसी स्थिति है। दरअसल, वायुमंडल में समुंद्र तल से करीब 12 किलोमीटर ऊपर अजीब हलचल है। 250 से 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चल रही है। इसका असर जमीन पर भी दिखने लगा है। जेट स्ट्रीम के कारण हवाओं में बर्फ सा अहसास हो रहा है। फॉग भी वायुमंडल में घुलने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इस स्थिति ने आसमान में कोहरे की चादर जैसी बिछा दी है।

जिसके पीछे सूर्य छिपे हैं। इससे प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जनपदों में गंभीर शीतलहर का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। शीतलहर के कारण प्रदेश के लगभग तमाम इलाकों में लोगों को न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : हत्या या गुलदार ने बनाया निवाला,शव का सिर और पैर गायब..

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड का प्रकोप जारी है। एक सप्ताह बाद मौसम ने अपने तेवर दिखाए तो मैदानी इलाकों में शुक्रवार को दिनभर कंपकंपाती ठंड ने खूब परेशान किया। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। शुक्रवार सुबह कोहरा छाया तो मैदानी इलाकों में सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह करीब 11 बजे से कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन दिनभर शीतलहर चलने से गलन वाली ठंड रही। शीत दिवस होने के चलते दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में एक-दो बार ही सूरज के दर्शन हुए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : रिज़ॉर्ट में कुमाऊँ आयुक्त की छापेमारी में मिले वन्यजीव के अवशेष,मिली कई खामियां

आंकड़ों पर नजर डाले तो पंतनगर का अधिकतम तापमान आठ डिग्री कमी के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13.4 और नई टिहरी का भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंड के कारण तीसरे दिन शनिवार को भी जनपद के समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह की ओर से 20 जनवरी के लिए भी जनपद के कक्षा एक से आठ तक समस्त सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश किए हैं। साथ ही जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा नौ से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। उनका संचालन भी सुबह नौ बजे के बाद किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण :13 राज्यों की 88 सीट पर वोटिंग जारी,राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर..

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में गंभीर शीतलहर के आसार हैं, जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी।

शीत लहर और मौसम के सर्द तेवरों को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्गों का बेहद ख्याल रखें गुनगुने पानी का सेवन करें एवं सर और कान को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें। इस मौसम में खासकर बुजुर्गों को सीने में दर्द की शिकायत भी होती है इस कंडीशन में तुरंत चिकित्सकों की परामर्श अवश्य लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *