इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न



इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा तथा कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री एन. सी. बल्यूटिया को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के क्रम में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। गुरु महिमा को समर्पित एक मनमोहक नृत्य-नाटिका का मंचन श्रीमती नीरू गोयल द्वारा किया गया, जिसने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में प्रेरणा जोशी, मधुमिता दास, सुश्री प्ररेणा पांडे एवं गुंजन जोशी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं स्मिता साह और पूजा जोशी ने प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से शिक्षकों की भूमिका का सजीव चित्रण किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें म्यूजिकल चेयर व म्यूजिकल रिंग प्रमुख रहे। इन खेलों में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्मिता पंत द्वारा प्रस्तुत गीतों पर सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक नृत्य कर आयोजन को और भी रंगारंग बना दिया।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया एवं प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के योगदान की सराहना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी