श्रद्धा का सैलाब : मां नंदा सुनंदा की एक झलक पाने को उमड़े हजारों श्रद्धालु..Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज पांच दिवसीय प्रतिष्ठित नंदा देवी महोत्सव, माँ को विदा कर सम्पन्न हुआ। माँ की विदाई में हजारों लोगों ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच नगर भ्रमण किया।
नैनीताल में अष्टमी को माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्ति स्थापना के बाद प्रतिष्टित मां नन्दा देवी महोत्सव का पूजा अर्चना के साथ भव्य रूप से समापन हुआ। माँ नन्दा सुनन्दा के डोले को ढोल नगाडो के साथ नगर मे भ्रमण कराया गया और सुन्दर झांकियां निकाली गयी। इसमें, पिथौरागढ़ की लखिया भूत नृत्य, छोलिया नृत्य, मां काली की झांकिया और शिव पार्वती मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।
पर्यटको के साथ माँ नन्दा सुनन्दा की एक झलक पाने को श्रद्धालू बेेताब दिखे। नगर में माँ नन्दा सुनन्दा की झाकी में नगर के सभी वर्गो के लोग शमिल हुये। पूरी आस्था के साथ माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्तियो को नैनीझील में शाम को विसर्जित किया जाएगा। डोले में मान्यताओं के अनुसार बरसात की बूंदें पड़ने से भक्तजन खुश नजर आए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस
नवरात्रि पर नैनीताल पहुंचीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों में सेल्फी लेने की होड़_Video
बाबा साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, मूल निवासी संघ ने CM को भेजा ज्ञापन