तूफानी बारिश का अलर्ट, 10 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी के आदेश..


देहरादून/हल्द्वानी | उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 10 जुलाई (शुक्रवार) को नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
नैनीताल जिले और देहरादून में अत्यधिक बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
देहरादून में भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मध्य नजर सभी स्कूलों में 10 जुलाई को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए।
प्रशासन ने अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में
हल्द्वानी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश जोशी अध्यक्ष और मधुकर बनोला बने महामंत्री
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित