Haldwani/Nainital : भारी बारिश के आसार_ सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश..


हल्द्वानी |
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे हालात को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद नैनीताल के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई 9 जुलाई को पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में
हल्द्वानी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश जोशी अध्यक्ष और मधुकर बनोला बने महामंत्री
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित