STF की बड़ी कार्यवाही : 80 लाख की हेरोइन के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार


उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स टीम ने एक बार फिर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र में की गई, जहां से करीब 262 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपये आंका गया है।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के निर्देशन में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर ने थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्यवाही की। कार्यवाही में STF टीम ने आजाद नगर शिव मंदिर के सामने, दरऊ, किच्छा के पास से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
चमन बाबू (30 वर्ष), पुत्र नेम चंद, निवासी रायनवादा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली।
मोहम्मद शादाब अंसारी (23 वर्ष), पुत्र मोहम्मद यूनिस अंसारी, निवासी मुंडिया जागीर, थाना देवरनियाँ, जिला बरेली।
बरामदगी:
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि यह हेरोइन शाहबुद्दीन से प्राप्त की गई थी, जो रायनवादा, बरेली का निवासी है। STF टीम को पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम भी प्राप्त हुए हैं, जिन पर अलग से कार्यवाही की जाएगी।
STF की अपील:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या STF उत्तराखंड से संपर्क करें। STF लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखेगी।
संपर्क सूचना:
STF हेल्पलाइन: 0135-2656202, 9412029536
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम:
- निरीक्षक पावन स्वरुप
- SI विपिन चंद्र जोशी
- SI विनोद चंद्र जोशी
- ASI जगवीर शरण
- HC मनमोहन सिंह
- आरक्षी वीरेंद्र चौहान
- आरक्षी इसरार अहमद
- आरक्षी मोहित जोशी
थाना किच्छा पुलिस टीम:
- SI हेम चंद्र तिवारी
- आरक्षी उमेश सिंह
STF ने स्पष्ट कर दिया है कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने