दुखद खबर: आईएफएस अधिकारी ने दिल्ली में आत्महत्या की..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी जितेंद्र रावत (35-40 वर्ष) ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित विदेश मंत्रालय (एमईए) के आवासीय परिसर से कूदकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है वह तनाव से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। घटना के समय उनकी मां मौजूद थीं, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे देहरादून में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शुक्रवार सुबह जितेंद्र रावत अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए।सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस प्रशासन के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जितेंद्र रावत उत्तराखंड के मूल निवासी थे।वे विदेश मंत्रालय के ओवरसीज इंडियन अफेयर्स विभाग में कार्यरत थे।उनका सरकारी आवास चाणक्यपुरी स्थित विदेश मंत्रालय रेसिडेंशियल सोसायटी में था।

विदेश मंत्रालय ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा

“मंत्रालय के एक अधिकारी का 7 मार्च की सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। मंत्रालय परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। इस दुखद घड़ी में परिवार की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए।”

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page