गार्गी में न्याय की गुहार, गालीबाज मंत्री की बर्खास्तगी मांगी..


हल्द्वानी : उत्तराखंड क्रांति दल ने गुरुवार को गार्गी नदी, रानीबाग में गंगा मैया और 33 कोटि देवी-देवताओं के समक्ष प्रार्थना करते हुए राज्य के विवादित मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार उत्तराखंडी समाज को न्याय नहीं दे रही है, इसलिए वे गंगा माता की शरण में न्याय की गुहार लेकर पहुंचे हैं।
केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, पार्षद रवि वाल्मीकि, यूकेडी नेता, नगर अध्यक्ष हरीश जोशी, छात्र नेता करन जोशी, नमन नगदली, अमन बिष्ट, सोनू जोशी, पीयूष राठौर, जैकिशन सिंह, प्रियांशु और राहुल सहित कई नेताओं ने इस प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जहां सरकार न्याय नहीं देती, वहां देवी-देवता और माँ गंगा न्याय दिलाती हैं।
बताते चलें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद से आक्रोश की आंच थमने का नाम नहीं ले रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update