नशे के खिलाफ SSP नैनीताल की पहल: रक्तदान करें, जिंदगी बचाने में भागीदार बनें..


“रक्तदान करें, जिंदगी बचाएं, नशे को हराएं”
नैनीताल पुलिस प्रमुख (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में एक अनूठी पहल की जा रही है। दिनाँक 05 मार्च को सुबह 10:30 बजे से कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में “नशे के विरुद्ध रक्तदान शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर न केवल रक्तदान को बढ़ावा देगा, बल्कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का भी एक मजबूत संदेश देगा।
रक्तदान जीवनदायिनी है। एक बार रक्तदान करने से कई जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। SSP नैनीताल की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि नशा न सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह पूरे समाज को नष्ट करने वाला है।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रक्तदान करके न केवल आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं, बल्कि नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी दे सकते हैं।
“रक्तदान करें, दूसरों को जीवन दें, और नशे से दूर रहें।”
आइए नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में दुकानों का किराया बढ़ेगा,टैक्स में 25% छूट
हज 2026 : आखिरी किस्त का अलर्ट,सर्कुलर जारी_जानें कैसे करें भुगतान
धामी कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर_ 16 प्रस्तावों को मंजूरी..
Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
खाड़ी संकट के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक_भुगतान की मांग