उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों की संभावना..


उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं गर्म हो गई हैं। धामी कैबिनेट में लंबे समय से चार कुर्सियां खाली पड़ी हैं, और अब इन्हें भरने के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बदला भी जा सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। उनके अनुसार, “किसको रखना है और किसको हटाना है, यह केंद्र का विषय है। निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।” भट्ट के इस बयान ने चर्चाओं को और हवा दे दी है।
प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की मांग उठती रही है। हर बार मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं जोर पकड़ती हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी न मिलने के कारण यह प्रक्रिया लंबित रह जाती है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र को प्रदेश की वर्तमान स्थिति से अवगत करा दिया गया है, और अब उनके निर्देशों का इंतजार है।
चार खाली कुर्सियां, दो मंत्रियों को बदलने की चर्चा
पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों की संख्या चार हो गई है। इसके अलावा, प्रदर्शन के आधार पर दो मंत्रियों को बदलने की चर्चा भी सत्ता के गलियारों में जोरों पर है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में नए चेहरे शामिल करने के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
अब सबकी निगाहें केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी हैं, जो इस मामले में अंतिम फैसला लेगा। देखना यह है कि क्या इस बार उत्तराखंड की धामी सरकार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे या फिर यह चर्चाएं एक बार फिर ठंडे बस्ते में चली जाएंगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने