Haldwani_निकाह को हुआ था सिर्फ एक साल, घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव..


नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर लालकुंआ से है जहां अंबेडकर नगर (वार्ड नंबर-1) में रहने वाली 20 वर्षीय नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, लालकुआं के अंबेडकर नगर निवासी मोइन खान की पत्नी अंजुम का रविवार सुबह किसी बात को लेकर अपने पति से मामूली कहासुनी हो गयी थी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पति अपने वाहन से काम के सिलसिले में जंगल क्षेत्र की ओर चला गया, जबकि घर के अन्य सदस्य भी किसी आवश्यक कार्य से बाहर चले गए थे।
बताया जा रहा है इसी दौरान घर में अकेली मौजूद अंजुम ने कथित तौर पर कमरे में लगे पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजन वापस घर लौटे तो उन्होंने अंजुम को आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंजुम का शव फंदे से लटका हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि अंजुम और मोइन का निकाह करीब एक वर्ष पहले ही हुआ था। शादी के महज एक साल बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार और मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। पड़ोसियों के अनुसार दोनों के बीच सामान्य वैवाहिक जीवन चल रहा था और किसी बड़े विवाद की जानकारी कभी सामने नहीं आई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद के बाद उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर संभावित पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_निकाह को हुआ था सिर्फ एक साल, घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव..
बारिश थमी, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हुई..
35 साल की सेवा के बाद अंतिम सलामी, नैनीताल पुलिस ने खोया अपना साथी_ शोक..
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में बारिश… उत्तराखंड में मौसम का यू टर्न, 5 जिलों में अलर्ट