बारिश थमी, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हुई..


रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए रविवार सुबह एहतियातन रोकी गई केदारनाथ यात्रा को एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मौसम खराब होने पर यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी थी।
रुद्रप्रयाग जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में सुधार और बारिश थमने के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति का आकलन कर यात्रा संचालन बहाल कर दिया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर श्रद्धालुओं की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें और यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम