35 साल की सेवा के बाद अंतिम सलामी, नैनीताल पुलिस ने खोया अपना साथी_ शोक..


नैनीताल। नैनीताल पुलिस परिवार के लिए रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। पुलिस लाइन नैनीताल की परिवहन शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज के चलते हुई इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
करीब 35 वर्षों तक उत्तराखंड पुलिस की सेवा करने वाले टेक चंद अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से सहकर्मी और अधिकारियों में शोक की लहर है।
हल्द्वानी स्थित मोर्चरी पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत जवान को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसएसपी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि विभाग इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने परिजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बाजपुर ले जाया जा रहा है, जहां पुलिस विभाग की ओर से पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
वर्ष 1991 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए टेक चंद ने पीएसी मुरादाबाद, पीएसी रुद्रपुर, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत विभिन्न इकाइयों में अपनी सेवाएं दीं। नैनीताल पुलिस ने उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और समर्पित साथी बताते हुए कहा कि उनकी सेवाओं और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update