बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल


उत्तराखंड – सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान से आए श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 16 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस व राहत दल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस शांतिकुंज गेट नंबर-3 के पास सर्विस लेन से हाईवे पर हरिद्वार की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान रायवाला की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा।
हादसे के समय बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिला राजस्थान के नागौर जिले की निवासी थी। वह अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार आई थी।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जबकि मृतक महिला राजस्थान के नागौर जिले की निवासी थी और अपने भाई समेत परिवार के साथ हरिद्वार आई थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani
गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS, पूर्व सैनिक और आंदोलनकारी एकजुट..
“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी