TVK चीफ थलपति विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री_9 मंत्रियों ने शपथ ली..


थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. रविवार, 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, ‘तमिल वेत्री कझगम’ (TVK) और उसके साथ गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता मौजूद रहे।
तमिलनाडु को मिला गैर-द्रविड़ सीएम
तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार ‘द्रविड़ मुनेत्र कझगम’ (DMK) और ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम’ (AIADMK) के अलावा किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनी है. तमिलनाडु को गैर-द्रविड़ दल का सीएम मिलने में करीब 59 साल लग गए।
इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे।
9 मंत्रियों ने भी शपथ ली
जोसेफ विजय के साथ उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और एस कीर्तन का नाम शामिल है. ये सभी TVK के ही विधायक हैं. मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बाद में होगा. गठबंधन में शामिल पार्टियों के मंत्रियों के नाम का ऐलान भी बाद में किया जाएगा।
तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में से DMK ने 59 सीटें जीतीं, AIADMK ने 47, कांग्रेस ने पांच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने दो, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) ने दो और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक सीट जीती. TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से दूर रह गई।
TVK ने 120 विधायकों का दावा किया
इसके बाद कांग्रेस, CPI और CPI (M) के समर्थन के बाद विजय के पास 116 सीट हो गई. शनिवार को ‘विदुतालाई चिरुताइगल कट्टी’ (VCK) और ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (IUML) ने भी विजय की पार्टी को ‘बिना शर्त’ समर्थन दे दिया. दोनों पार्टियां पहले समर्थन देने से इनकार कर रही थीं. इसकी वजह से 7 मई और 9 मई को विजय की शपथ टल गई थी. दोनों पार्टियों के पास दो-दो सीटें हैं. TVK ने दावा किया कि अब उसके पाले में कुल 120 विधायक हो गए हैं।
सूत्रों ने बताया है कि VCK की नजर बड़े पदों पर है. इसमें विजय की अगुवाई वाली कैबिनेट में डिप्टी सीएम का पद भी शामिल है. हालांकि, पार्टी ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और ‘बिना शर्त’ समर्थन देने की बात कही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..