Nainital_ फूड प्वाइजनिंग, बारात में खाना खाकर बिगड़ी बारातियों की तबीयत


बारात का खाना खाकर बारातियों की तबियत बिगड़ी।नैनीताल के भवाली में हुए इस हादसे के बाद सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नैनीताल जिले में कोटाबाग के एक गाँव से भूमियाधार गांव आई एक बारात में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक कई बारातियों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद सात लोगों को आनन फानन में भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सी.एच.सी.) में भर्ती किया गया। इनमें छह साल का बच्चा भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार बारात में लगभग 150 लोग पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भवाली के सी.एच.सी.पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों में छह वर्षीय दक्ष, 15 वर्षीय मयंक, 35 वर्षीय आशा देवी, 29 वर्षीय गोधन सिंह, 40 वर्षीय बिमला देवी, 20 वर्षीय गौरव अधिकारी और 40 वर्षीय देव सिंह शामिल हैं।
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। मरीजों को ड्रिप और एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई गई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ.अमित कुमार ने बताया कि भूमियाधार में कोटाबाग से बारात आई थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सात लोगों को अस्पताल लाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू कर ड्रिप और दवाएं दीं। सभी मरीजों की हालत अब स्थिर बनी हुई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नए कप्तान IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल की कमान..haldwani
Nainital_ फूड प्वाइजनिंग, बारात में खाना खाकर बिगड़ी बारातियों की तबीयत
धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले.. 23 प्रस्तावों पर मुहर
उत्तराखंड_ भांजे को बचाने पहुंचे मामा की चाकू घोंपकर हत्या,तीन घायल..
एरीज के वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी को बेल्जियम में ‘द कॉरेस्पॉन्डिंग एस्ट्रोनॉमर’ का मानद सम्मान..