झकझोर देने वाली सुबह : सगे भाइयों समेत तीन की मौत,कमरे में मिले शव..


उत्तराखंड : देहरादून के त्यूणी तहसील के भूठ गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार सुबह राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में काम करने आए डिरनाड गांव के तीन युवक मृत मिले। तीनों राज मिस्त्री का काम करते थे और कई दिनों से गांव में रहकर निर्माण कार्य कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने और कमरे से तेज एलपीजी गैस की गंध आने पर सूचना प्रशासन को दी गई। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो तीनों युवक अचेत अवस्था में मिले। जांच में पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी और गैस सिलिंडर पूरी तरह खाली था।
मृतकों की पहचान प्रकाश, संजय (दोनों सगे भाई) और उनके रिश्तेदार संदीप के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस की शुरुआती जांच में मामला गैस लीकेज से दम घुटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस