सगा पिता बना शैतान.. अपने बच्चों कों आइसक्रीम में ज़हर देकर खिलाया.. एक की मौत.. दो की हालत गंभीर…

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे लोगों का रिश्तों से ही भरोसा उठ जाए। दुनिया भर में पिता को बच्चों के लिए छत्त कहा जाता है। वहीं मुंबई में एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने वाली दवा मिलाकर मारने की कोशिश की। इसमें एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों (7 साल और 2 साल) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार चल रहा है।
मानखुर्द पुलिस ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते नाराज पिता मोहम्मद अली ने अपने तीनों बच्चों की आइसक्रीम में चूहा मारने वाली दवा मिलाई थी। इस घटना में 5 साल के अलिशान अंसारी की मौत हो गई है, जबकि 7 साल की अलीना और 2 साल का अरमान गंभीर हालत में मानखुर्द के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां दोनों जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन