नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल, 3 SDM बदले गए..


नैनीताल जनपद में प्रशासनिक स्तर पर नई तैनातियां और अतिरिक्त जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। शासन के आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार, पीसीएस का चम्पावत तबादला होने के बाद जनहित को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशासन ने नई व्यवस्थाएं लागू की हैं।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती मोनिका, उप जिला मजिस्ट्रेट एवं परगनाधिकारी को श्री कैंचीधाम से हल्द्वानी भेजा गया है। वहीं धारी के उप जिला मजिस्ट्रेट अनुराग आर्या को परगना धारी के साथ-साथ श्री कैंचीधाम परगने का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिव्यांशु मीणा को अपर उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम के रूप में तैनात किया गया है। उन्हें न्यायिक कार्यों को छोड़कर सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही अतिरिक्त कार्यभार के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल, 3 SDM बदले गए..
हाईकोर्ट के आदेश पर हरकत में प्रशासन, कमिश्नर की अध्यक्षता में हाईलेवल मीटिंग
उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी अब 28 मई को, सरकार ने बदली अवकाश तिथि
उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत, सर्विस कार्बाइन से 11 फायर..
ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को राज्यपाल ने किया सम्मानित_ नैनीताल में एक शाम सैनिकों के नाम